गुना कोतवाली थाना पुलिस ने जुआ एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी सुनील ओझा निवासी पुरानी छावनी गुना को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी CPS चौहान ने 13 नवंबर को बताया, सूचना पर बीते रोज कार्यवाही की। 2023 में दर्ज जुआ एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी का जिला न्यायालय स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी था। न्यायालय में पेश किया गया।