काशी विश्वनाथ धाम में रंगभरी एकादशी की धूम, रजत प्रतिमा का विधि-विधान से हुआ पूजन-अर्चन
Sadar, Varanasi | Mar 10, 2025 रंगभरी एकादशी के पावन पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में पूजा अनुष्ठान प्रातः काल से ही प्रारंभ है। मंदिर प्रांगण में श्री काशी विश्वनाथ महादेव एवं माता गौरा की चल रजत प्रतिमा का शास्त्रीय अर्चन के बीच विधि- विधान से पूजन-अर्चन किया गया।