मोतिहारी: महंगुआ के किसान ने घर में आग लगाने का लगाया आरोप
मोतिहारी के मुफस्सिल थाना के महंगुआ गाँव में रामचंद्र चौधरी के घर में आग लगा दी गयी। आगजनी की घटना में पांच खस्सी व कीमती सामान सहित लाखों की सम्पति जलकर राख हो गया। घटना को लेकर रामचंद्र ने थाना में आवेदन दिया है। उसने पुलिस को बताया कि वह सो रहा था। इस बीच रुपडीह के पांच-छह लोगों ने दरवाजे पर आकर गाली गलौज की। विरोध करने पर पेट्रोल छिड़क झोपड़ी में आग लगा दी