थाना अमरिया क्षेत्र में पौटा डाम के पास चैनर नहर पुल पर तेज रफ्तार बाइक रेलिंग से बृहस्पतिवार को रात 8 बजे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रूपलाल सीधे नहर में जा गिरे और पानी में डूबकर उनकी मौत हो गई। उनका भतीजा अर्जुन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए अमरिया सीएचसी पर ले जाया गया।।