बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के गणेश विहार कॉलोनी में पिता-पुत्र ने जमीनी विवाद में युवक के साथ की मारपीट
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के गणेश विहार कॉलोनी में पिता पुत्र ने जमीन के बाद में एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की। थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। युवक ने मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय पहुंचकर की है।