बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के पीर बहोडा की महिला ने ससुर व जेठ पर झूठे मुकदमे लिखवाने का आरोप लगाया
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के पीर बहोडा की रहने वाली महिला ने ससुर व जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि दोनों लोग उसे पर गंदी नियत रखते हैं। और उसके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवा रखे हैं। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से कई बार की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को निर्देशित किया है।