कोर्ट के आदेश पर बड़हलगंज थाने में खड़ेसरी निवासी हिस्ट्रीशीटर ललकू यादव उर्फ लालबाबू समेत आठ पर रंगदारी मांगने, जमीन पर कब्जा करने व धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में थाने में सुनवाई न होने पर खड़ेसरी निवासी आकाश त्रिपाठी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था।