सहारनपुर: सहारनपुर में राष्ट्रीय विकास संगठन की मासिक बैठक संपन्न, पक्षी संरक्षण की अनूठी पहल
राष्ट्रीय विकास संगठन की मासिक बैठक जिला मंत्री आशु पुंडीर के निवास पर मंगलवार शाम 4:00 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रीतम सिंह ने की, जबकि मंच संचालन महानगर मंत्री प्रदीप कुमार ने किया। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री विजेंद्र कुमार शर्मा, प्रदेश महामंत्री आकाश त्यागी , प्रदेश मंत्री अमरदीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।