फुलवरिया: फुलवरिया के लाल ने किया नीट क्वालीफाई, बनेंगे डॉक्टर , खुशी का माहौल, पूर्व विधायक और जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
फुलवरिया प्रखंड के माझा चतुर्भुज निवासी दिनेश कुमार सिंह के पुत्र विनय कुमार सिंह ने नीट क्वालीफाई कर अपने माता-पिता गांव प्रखंड से लेकर जिला का नाम रोशन कर दिया है। जिसको लेकर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। मंगलवार की दोपहर 1 बजे इसकी जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह कुशवाहा उनके घर पहुंच कर माला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दी।