हसनपुर: सैदनगली क्षेत्र में चारा काटने की मशीन में महिला का हाथ कटा, हालत गंभीर
मंगलवार सुबह उस समय हुई जब चंद्रकला अपने घर पर पशुओं के लिए चारा काट रही थीं। चारा काटने के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और उनका बायां हाथ मशीन के ब्लेडों के बीच आ गया। जब तक मशीन को रोका जाता, तब तक उनका हाथ बुरी तरह कटकर अलग हो चुका था। हादसे के बाद परिजनों ने तुरंत लहूलुहान चंद्रकला को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।