जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के खैरुणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे विधायक गोपीचंद मीणा एवं प्रधान प्रतिनिधि किशोर शर्मा ने डीएफटी फंड से निर्मित करीब 2 करोड़ 64 हजार रुपये की लागत वाले नवीन विद्यालय भवन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।