बालोद से सड़क हादसे की एक और खबर सामने आई थी जहां मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को एक तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया रविवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार मामले में पीड़ित के परिजन कोमल टंडन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शाम करीब 6 बजकर 30 मिनट पर सुरेगांव की ओर से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 पीबी 0736 को सफेद रंग की कार क्रमांक सीजी 07 जेडी 6879 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से जोरदार ठोकर मार दी।