एसएसपी के आदेश पर वारंटियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में मांट थाना पुलिस ने विभिन्न अदालतों से गैर जमानती वारंट प्राप्त होने पर बिलन्दपुर निवासी सतीश,मांट मूला निवासी विष्णु,दिगम्बर व महेश और जसौली निवासी लक्ष्मण को उनके घरों से अलग अलग हल्का प्रभारियों ने गिरफ्तार किया।