ईसागढ़: कदवाया निवासी 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने किया मर्ग कायम
कदवाया निवासी एक 17 वर्षीय किशोर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार कदवाया निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने थाने में सोमवार को शाम लगभग 6 बजे सूचना दी कि कदवाया निवासी 17 वर्षीय किशोर ने खेत पर आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, उक्त प्रकरण में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है ।