नगर पालिका के पार्षद गुरुवार को अपने धरने के दूसरे दिन भी नीमताल पर डटे रहे। इस दौरान शाम 5 बजे नीमताल गांधीचौक पर उन्होंने सीएमओ दुर्गेश ठाकुर का पुतला फूंका, इस दौरान भाजपा के पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों के साथ कांग्रेस के भी पार्षद इसमें शामिल रहे। सभी ने भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान की वजह से विदिशा नगर पालिका में कार्य और विकास न होने के आरोप लगाए।