देेेवरिया: गौरी बाजार में बारिश ने हाईवे को बनाया तालाब, देवरिया-गोरखपुर व हाटा-रुद्रपुर मार्ग पर जलभराव से लोग परेशान #jansamasya
Deoria, Deoria | Jun 23, 2025 खबर देवरिया जिले से है जहां नगर पंचायत गौरी बाजार में सोमवार सुबह 8:00 हुई मूसलाधार बारिश ने विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दी है। देवरिया-गोरखपुर व हाटा-रुद्रपुर मार्ग पर भारी जलजमाव के चलते राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है हाईवे पर कई फीट बरसात का पानी भर गया है, जिससे पैदल चलना तो दूर, वाहन चालकों को भी आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं ।