देेेवरिया: भटनी थाना क्षेत्र के रायबारी में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, वह घर से बाजार जा रही थी
Deoria, Deoria | Jun 22, 2025 भटनी थाना क्षेत्र अंतर्गत रायबारी गांव में रविवार शाम लगभग 5 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मुन्नी देवी पत्नी राम प्यारे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने घर से बाजार जा रही थीं, तभी रास्ते में अचानक आकाशीय बिजली गिर पड़ी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची।