कटनी ग्रामीण: रीठी स्टेशन रोड पर गहराया पानी का संकट, हैंडपंप बंद, टैंकर बना सहारा, बूंद-बूंद को तरस रहे लोग
कटनी जिले की रीठी तहसील मुख्यालय के स्टेशन रोड क्षेत्र में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है। इलाके में लगे कई हैंडपंप बंद पड़े हैं, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जंग खा चुके और खराब पड़े हैंडपंपों से पानी निकलना पूरी तरह बंद हो गया है।