गोपालगंज: मांझागढ़ बाजार में दो बाइकों की टक्कर, देवर-भाभी जख्मी, भाभी सदर अस्पताल से रेफर
जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मांझागढ़ बाजार में दो बाईकों के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार देवर व भाभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद जख्मी देवर भाभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वही भाभी को चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।