जशपुर: कुनकुरी के टांगरपानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी 'जय बाला' बस; 10 से अधिक यात्री घायल
जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगरपानी में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रामगढ़ (झारखंड) से कोरबा जा रही ‘जय बाला’ ट्रैवल्स की यात्री बस सुबह करीब 3:30 बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डायवर्शन में पलट गई। हादसे के समय बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे, जो गहरी नींद में थे। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफ