जगदीशपुर के पूर्व विधायक सह राजद नेता भाई दिनेश ने जगदीशपुर एसडीएम से जगदीशपुर के गरीबों के घर और फूटपाथी दुकानों पर बुलडोजर चलाने के सवाल पर मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। भाई दिनेश ने कहा कि फुटपाथ की दुकानदार प्रतिदिन 200 से ₹500 कमाते हैं तभी उनके घर का चूल्हा जलता है। पहले फुटपाथ की दुकानदारों को जगह देकर ही हटाने का निर्णय लिया जाए।