सीतापुर: करमेसेपुर के पास तेज रफ़्तार ऑटो सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटा, दो लोग हुए घायल
जनपद के मिश्रिख थाना क्षेत्र के करमेसेपुर के पास तेज रफ़्तार ऑटो सड़क पर अनियंत्रित होकर पल्ट जाने से ऑटो में सवार दो लोग जख्मी हो गए थे दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए घायलों को सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा है।