मसूदा: बांदनवाड़ा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक को मारी टक्कर, भीषण सड़क हादसे में तीन की हुई मौत, कार चालक फरार
Masuda, Ajmer | Jun 12, 2026 बांदनवाड़ा में NH48 पर शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक को टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार एक युवक-युवती व एक महिला की मौत हो गई।हादसे के बाद स्कॉर्पियो कार सवार मौके से फरार हो गया।बांदनवाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी मनोहर सिंह ने बताया तीनों शव भिनाय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए है।परिजन को सूचना कर दी गई है।