रातू: आरपीएफ ने शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा
Ratu, Ranchi | Apr 24, 2024 रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत शराब के साथ एक आरोपित जीवन साह को गिरफ्तार किया है। आरोपित बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। इसके बैग से 12 शराब की बोतल बरामद की गई है। बुधवार को आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्टेशन चेकिंग दौरान एक संदिग्ध भारी बैग के साथ रांची स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर टहलते मिला।