रातू: उलगुलान महा रैली को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर
Ratu, Ranchi | Apr 21, 2024 रांची में आज उलगुलान महारैली है। जिसमें देशभर से इंडिया गठबंधन के नेता जुटेंगे। महारैली को लेकर रांची पुलिस अलर्ट में है। रांची एसएसपी सहित कई अधिकारियों ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। रैली स्थल, एयरपोर्ट, होटल, सर्किट हाउस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।