रातू: रांची स्थित रिम्स में सुरक्षा में भारी चूक, कैदी हथकड़ी निकाल हुआ फरार
Ratu, Ranchi | Apr 23, 2024 रिम्स की सुरक्षा में एक बार फिर चूक का मामला सामने आया है। सुरक्षा में चूक की वजह से रिम्स के सर्जरी वार्ड से कैदी श्याम किशोर चौधरी हाथ से हथकड़ी निकाल कर भाग निकला। आरोपी पलामू जिला के हरिहरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है।उसे 13 अप्रैल को डालटनगंज सदर अस्पताल से रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।