पकड़ीदयाल प्रखंड कृषि पदाधिकारी गोविंद कुमार ने मंगलवार को किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से एक प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र के सभी पंचायतों के लिए रवाना किया। इस प्रचार अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही नवीन एवं लाभकारी कृषि योजनाओं की जानकारी सीधे उनके गांव तक पहुंचाना है।