बुलंदशहर: डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर DM SSP ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने अपने विचार व्यक्त किये।