डॉ. अंबेडकर नगर: महू नहर रास्ते के विवाद को लेकर किसान परिवार पहुंचा तहसील कार्यालय
महू तहसील की ग्राम पंचायत गुर्जरखेड़ा के सुतारखेड़ी गांव के किसान परिवार नहर मार्ग के विवाद को लेकर मंगलवार 12 बजे जनसुनवाई में पहुंचे। किसानों का कहना है कि वर्ष 1987 के नक्शे में नहर उनके खेत के पीछे से दर्शाई गई है और मौके पर उसके चिन्ह भी मौजूद हैं। वहीं, पटवारी द्वारा नहर का रास्ता खेत के आगे से बताया जा रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि इस बदलाव से कॉ