तालबेहट: कड़ेसरा कला के पास हाईवे 44 पर बाइकों से भरा कंटेनर पलटा, चालक और परिचालक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में निकाला गया
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के कड़ेसरा कला गांव के पास हाईवे 44 पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया,जिससे मौके पर ह्ड़कंप मच गया, स्थानीय लोगों की मदद से चालक और परिचालक को बाहर निकाला गया है,दोनों गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया है।