दलौदा: दलोदा कृषि उपज मंडी के पीछे से युवक को ₹310 एवं सट्टा लिखी पर्ची के साथ पकड़ा
राकेश पिता शोभाराम कुमावत उम्र 46 साल निवासी गौतम नगर दलोदा को ₹310 सट्टा अंक की लिखी पर्ची के साथ दलोदा कृषि उपज मंडी के पीछे से पकड़ा। दलोदा थाने में पदस्थ सम्मत सिंह द्वारा बताया गया कि आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ चार क सट्टा अधिनियम की धारा में कार्रवाई की है।