कर्वी: चित्रकूट में फसल अवशेष न जलाने को लेकर जागरूकता, इफको ने चलाया जैव उर्वरक अभियान
चित्रकूट के कर्वी ब्लॉक के छिपनी बाहरखेड़ा गांव में सोमवार सुबह 11 बजे इफको ने किसानों को फसल अवशेष न जलाने के लिए जैव उर्वरक व मृदा परीक्षण अभियान चलाया। अवशेष जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घटती है, लाभदायक जीवाणु नष्ट होते हैं। मिट्टी जांच, जैव उर्वरक उपयोग, वेस्ट डीकंपोजर से खाद बनाने की विधि बताई। नैनो उर्वरक व गोबर खाद से लागत घटाने की जानकारी दी।