घोसी: आजाद नगर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट, जख्मी युवक का पीएचसी घोसी में हुआ इलाज
आजाद नगर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी तीनों का इलाज पीएचसी घोसी में कराया गया। जख्मी साकेत कुमार ने बताया कि गांव के ही लोगों के द्वारा उनके मां एवं पिता के साथ मारपीट किया जा रहा था जिसका विरोध उनके द्वारा किया गया।