गोमिया: लटकूटा,बिजली तार के चपेट में आने से एक महिला झुलसी, आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग कार्यालय में जड़ा ताला
Gumia, Bokaro | Apr 9, 2024 गोमिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत लटकूटा बस्ती में जर्जर बिजली तार के चपेट में आने से एक महिला झुलस गई। जिसे तुरंत गोमिया के आरडीयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां इलाज चल रहा है। वहीं बिजली विभाग के इस लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने गोमिया स्थित बिजली विभाग के कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और धरना पर बैठ गए।