गोमिया: स्वांग,गोमिया सहारा इंडिया कार्यालय में ताला लगा चिंतनीय - राकेश कुमार।
Gumia, Bokaro | Apr 9, 2024 गोमिया के सहारा इंडिया कार्यालय में पिछले चार-पांच दिनों से ताला लटका पड़ा हुआ है। इस संबंध में माकपा के गोमिया प्रखंड सचिव सह सीटू के राज्य कमेटी सदस्य राकेश कुमार ने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि सहारा इंडिया के कार्यालय में ताला लगना यह एक गंभीर चिंता का विषय है।