गोमिया: कसियाड़ीह में आयोजित इफ्तार पार्टी में मुख्य रूप से शामिल हुए अध्यक्ष सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो
Gumia, Bokaro | Apr 8, 2024 अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सह गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो,आयोजित इफ्तार पार्टी में मुख्य रूप से हुए शामिल। उन्होंने कहा कि रमजान के पाक महीने में इफ्तार का खास महत्व है। इफ्तार में सामूहिकता के कारण भाईचारा बढ़ता है।उन्होंने मुस्लिम भाइयों को रमजान के पाक महीने की मुबारकबाद दी। मौके पर दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे।