मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में सुप्रसिद्ध संत मां नर्मदा के अनन्य भक्त एवं नर्मदा परिक्रमा वासी दादा गुरु महाराज ने आज मंगलवार को 5 बजे पतित पावनी मां नर्मदा जी के उद्गम स्थल पर पहुंच कर पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन करने के बाद आरती एवं दर्शन किए ।