हज़ारीबाग: उत्तरी छोटानागपुर कार्यालय में अवर सचिव रास बिहारी को भावभीनी विदाई दी गई
हजारीबाग के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय कार्यालय में अवर सचिव रास बिहारी प्रसाद को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। करीब 30 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण पेश किया। सचिव बासुदेव प्रसाद ने उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया। समारोह में सहकर्मियों ने अनुभव साझा कर उनके सुखद व स्वस्थ जीवन की कामना की।