राजनगर: किसान की बेटी नीतू पटेल ने रचा इतिहास, जिला जेल प्रहरी प्रशिक्षण मे सफल, माता-पिता हुए भावुक।।
राजनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम झमटुली की निवासी किसान परिवार की बेटी कुमारी नीतू पटेल ने जिला जेल प्रहरी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भोपाल में प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद जब नीतू गांव वापिस लौटी