श्री गंगानगर: श्रीगंगानगर के दौलतपुरा के युवक का कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से निधन, परिवारजन शव का कर रहे हैं इंतजार
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 10, 2026
श्रीगंगानगर के दौलतपुरा क्षेत्र के चक 8 क्यू निवासी 26 वर्षीय हरप्रीत सिंह गील की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह टोरंटो में पढ़ाई कर रहा था। 12 दिन से परिजन शव का इंतजार कर रहे हैं। शव दिल्ली पहुंचकर गांव लाया जाएगा। शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार मृतक का 5 अप्रैल को जन्मदिन था, गांव में शोक है।