निवाई: शहर के वनस्थली मोड़ पर गश्त के दौरान पुलिस ने अवैध चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की ज़ब्त
Niwai, Tonk | Jun 24, 2025 पुलिस ने मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे गस्त के दौरान वनस्थली मोड़ से अवैध चेजा पत्थर से भरी हुई ट्रैक्टर ट्राली जप्त की है। थाना अधिकारी रामजीलाल ने जानकारी देते हुए बताया निवाई पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा के निकट सुपरविजन में कार्रवाई करते हुए थाना ASI लक्ष्मण सिंह,व टीम ने बाद अनुसंधान के चालक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किया मामला दर्ज