अंबाह: सोशल मीडिया क्रिएटर धर्मेन्द्र उपाध्याय को जान से मारने की धमकी, ऑडियो वायरल,
थाना नगरा में एफआईआर दर्ज
Ambah, Morena | Jun 29, 2026 सोशल मीडिया क्रिएटर धर्मेन्द्र उपाध्याय को फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की कथित धमकी मिली। बातचीत का ऑडियो सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी गई है।नगरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात कॉलर की पहचान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।