बदायूं: बरामयखेड़ा गांव में मक्का सुखाते समय किसान को आवारा सांड ने पटक कर किया घायल
Budaun, Budaun | Jun 11, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बरामयखेड़ा गांव के रहने वाले 32 वर्षीय भूपेंद्र पुत्र नेत्रपाल खेती बाड़ी का कार्य करते हैं। वह गांव में ही मक्का सुखा रहे थे। कि आवारा सांड ने उन पर हमला बोल दिया और पटक कर किसान भूपेंद्र को घायल कर दिया। घायल भूपेंद्र को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है।