कर्वी: भामाशाह जयंती पर चित्रकूट में ईमानदार करदाताओं का सम्मान, जीएसटी जागरूकता का दिया संदेश
चित्रकूट: दानवीर भामाशाह जयंती पर राज्य कर विभाग ने कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार दोपहर 1 बजे कार्यक्रम आयोजित किया। विधायक अरविंद द्विवेदी ने ईमानदारी से कर भुगतान का संदेश दिया। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने सर्वाधिक जीएसटी जमा करने वाले 10 व्यापारियों को सम्मानित किया। अधिकारियों ने बताया कि चित्रकूट से हर माह करीब छह करोड़ रुपये जीएसटी राजस्व प्राप्त होता है।