कड़ाके की ठंड और बढ़ते शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए असंगठित कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य मुख्तार आलम ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। गुमला के वार्ड नंबर 05 गौस नगर में अपनी टीम के साथ मिलकर सैकड़ों गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। लोगों ने नेता के इस कार्य की सराहना की।