भारतीय जनता पार्टी घाटोल विधानसभा क्षेत्र में दिनांक 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विधानसभा सम्मेलन की तैयारीयो को लेकर पूर्व सांसद मानशंकर निनामा के निवास पर मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। शाम 7बजे मिली जानकारी अनुसार बैठक मे भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी सहित विधान सभा के सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।