मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, युवक घायल
क्षेत्र के ग्राम मुगरौरा निवासी प्रेमलता पत्नी शिवराम मंगलवार की दोपहर घर के बाहर खड़े होकर राशिद नाम की युवक से बात कर रही थी। तभी ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलते हुए महिला को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वही रशीद गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।