गोपालगंज: हरपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर चल रही पंचायती के दौरान अधेड़ को पीटा, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
जिले के थावे थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर चल रही पंचायती के दौरान कुछ लोगों ने लाठी डंडे व ईट से हमला कर दिया। इस हमला में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।