छातापुर प्रखंड क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय भट्टावारी में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एकबार फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने कार्यालय कक्ष सहित अन्य कमरों की कुंडी तोड़कर करीब 50 हजार मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। विद्यालय में लगे सीसी कैमरा में चोरी की वारदात कैद हो गया है। फूटेज में तीन की संख्या में रहे नकाबपोश चोर घटना को अंजाम देते दि