झांसी: चाऊमीन खाने जा रहे दो दोस्तों की कचहरी चौराहा पर बाइक-ट्रैक्टर से हुई टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा बेहद नाजुक
Jhansi, Jhansi | Nov 21, 2024 चाऊमीन खाने जा रहे दो दोस्त की कचहरी चौराहा पर बाइक-ट्रैक्टर की हुई टक्कर एक युवक की मौत दूसरा बेहद नाजुक झांसी में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त के ऊपर से ट्रैक्टर के पहिए निकल गए। उसे झांसी से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। उसकी हालत बेहद नाजुक बनी है। दोनों बाइक से चाऊमीन खाने के लिए सदर बाजार जा रहे थे।